नई दिल्ली 13 जनवरी 2019 । वर्ष 2019 का पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी सोमवार को सुबह आठ बजकर सात मिनट से लेकर एक बजकर सात मिनट तक रहेगा। इसका प्रभाव भारत में नहीं रहेगा, लेकिन यह चंद्र ग्रहण सभी 12 राशियों पर विशेष असर डाल रहा है। चंद्र ग्रहण के कारण इन राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डा. ललित गर्ग।
चंद्र ग्रहण के कारण सभी राशियों पर ये पड़ेगा प्रभावः
मेषः चंद्र ग्रहण से मेष राशि के लोगों का माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मन अशांत रहेगा।
वृषभः वृषभ राशि के लोगों की मित्रों से अनबन रहेगी। कुटुंब के लोगों के साथ भी वाद-विवाद की संभावना है।
मिथुनः मिथुन राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में चिंता आैर तनाव रहेगा।
कर्कः कर्क राशि के लोग अचल संपत्ति संबंधित मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें।
सिंहः सिंह राशि के लोगों के लिए मानसिक क्लेश अधिक रहने से सेहत में कमी रह सकती है। व्यय की अधिकता भी चिंता की वजह बनेगी।
कन्याः कन्या राशि वालों को आर्थिक लेन-देन में अड़चनें आएंगी, लेकिन आखिर में फायदा मिलेगा। परिवार में किसी महिला सदस्य के स्वास्थ्य की वजह से परेशान रह सकते हैं। पेट संबंधी विकार भी रहेंगे।
तुलाः तुला राशि वालों के लिए लेन-देन व ऋण संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि वालों के लिए कानूनी अथवा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
धनु राशिः धनु राशि के लोगों के लिए मानसिक तनाव व अशांति की स्थिति बनी हुर्इ है। आपको कर्इ दिकक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मकरः मकर राशि वालों के लिए पारिवारिक सुख की कमी रहेगी। स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम रहेगा।
कुुंभः कुंभ राशि के लोगों को मान-प्रतिष्ठा व कीर्ति मिलेगी। अधिकारियों व बुजुर्गों के साथ व्यवहार में खूब सावधानी बरतें।
मीनः चंद्र ग्रहण पर मीन राशि वालों के लिए संतान पक्ष व शिक्षा से संबंधित अड़चनें आएंगी।