नई दिल्ली 5 फरवरी 2019 । दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर जैसी टॉप अभिनेत्री ने सात फेरे लिए तो वहीं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने भी अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की है।
साल 2018 के बाद साल 2019 में भी कई बॉलीवुड के सितारें शादी कर अपने प्यार को अंजाम देने के मूड में हैं, इसमें से कई नाम चौंकाने वाले हैं। तो आइये जानते हैं उन सितारों के बारे में जो इस साल अपना घर बसा सकते हैं।
1. सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम इस लिस्ट में देखकर आपको हैरानी हो रही होगी, दरअसल बात यह है कि सोनाक्षी सिन्हा का करियर अब लगभग डूब चुका है। अब ऐसे में उम्मीद है कि सोनाक्षी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बंटी सचदेव से इसी साल शादी कर सकती है आपको बता दें कि बंटी सचदेव सलमान खान के भाई सुहैल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई है।
2. सुष्मिता सेन
मिस यूनिवर्स रह चुकी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन की उम्र 42 साल है, इन्होंने सालों पहले दो बच्चियों को गोद भी लिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुष्मिता सेन का कई अभिनेता से अफेयर रह चुका है, लेकिन अब लगता है कि अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपना घर बसाने के मूड में है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन का अफेयर उनसे 14 साल छोटे बिज़नेसमैन रोहमन शॉल से चल रहा है। यह दोनों अपने इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस है, ऐसा माना जा रहा है कि यह दोनों इस साल शादी कर सकते हैं।
3. आलिया भट्ट
बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम इस लिस्ट में आना लाजमी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अभिनेता रणवीर कपूर और आलिया भट्ट का अफेयर अपने चरम पर है। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं और वह किसी भी तरह की ढील नहीं छोड़ना चाहती हैं। अभिनेता रणबीर कपूर के पुराने अफेयर्स के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए आलिया भट्ट जल्द ही अपने अफेयर को शादी की मंजिल देना चाहेंगी।
4. मलाइका अरोड़ा
अभिनेता अरबाज खान के साथ 20 सालों तक शादीशुदा ज़िन्दगी जीने के बाद अब अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अर्जुन खान के साथ शादी करने जा रही है। जिस तरह से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन खान अपने प्यार को खुले आम जाहिर कर रहे है उससे इस बात पर पूरी तरह से मोहर लग चुकी है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन खान की शादी साल 2019 में हो सकती है।
5. वरुण धवन
बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री के युवा सुपरस्टार वरुण धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से इस साल शादी करने वाले हैं, अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ABCD 3 की शूटिंग में बिजी हैं। खबर यह भी है कि इस फिल्म को पूरा करने के बाद वरुण धवन इसी साल नवम्बर में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।