भोपाल 17 सितम्बर 2021 । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का संचालन महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में सबसे अच्छा काम करने वाले स्व-सहायता समूह को एक करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान महिला स्व सहायता समूह से संवाद कर रहे थे। महिला स्व सहायता समूह के लिए सीएम शिवराज सिंह की घोषणाएं
भोपाल हाट में आजीविका मार्ट का निर्माण किया जाएगा।
स्व-सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाओं का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
महिला स्व सहायता समूहों को ऑनलाइन कॉमर्स पोर्टल से जोड़ा जाएगा।
पीडीएस की दुकानें भी स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित की जाएंगी।
बता दें कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़ा है। प्रदेश में इस वक्त लगभग 44 हजार गांवों में 3 लाख 33 हजार स्व सहायता समूह काम कर रहे हैं। स्व सहायता समूहों में अब तक 37 लाख 94 हजार परिवारों को जोड़ा जा चुका है। इनमें से 13 लाख परिवार कृषि आधारित गतिविधियों में और करीब 5 लाख परिवार गैर कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।